हम छोड़ चले हैं महफ़िल को याद आये कभी तो मत रोना


हम छोड़ चले हैं महफ़िल को याद आये कभी तो मत रोना
इस दिल को तसल्ली दे देना, घबराये कभी तो मत रोना
हम छोड़ चले हैं महफ़िल को   ...

एक ख़्वाब सा देखा था हमने
जब आँख खुली वो टूट गया
ये प्यार अगर सपना बनकर
तड़पाये कभी तो मत रोना
हम छोड़ चले हैं महफ़िल को

तुम मेरे ख़यालों में खोकर
बरबाद न करना जीवन को
जब कोई सहेली बात तुम्हें
समझाये कभी तो मत रोना
हम छोड़ चले हैं महफ़िल को   ...

जीवन के सफ़र में तनहाई
मुझको तो न ज़िन्दा छोड़ेगी
मरने की खबर ऐ, जान\-ए\-जिगर
मिल जाये कभी तो मत रोना
हम छोड़ चले हैं महफ़िल को   ...

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हे मेरी आंख्यूं का रतन बाला स्ये जादी, बाला स्ये जादी

जय बद्री केदारनाथ गंगोत्री जय जय जमुनोत्री जय जय

यो बाटो कां जान्या होला सुरा - सुरा देवी का मंदीरा |