ओ भिना कस के जानू द्वारिहाटा



ओ भिना कस के जानू द्वारिहाटा
उत्तराखंड का एक बहुप्रचलित और लोकप्रिय गीत है “ओ भिना कस के जानू द्वारिहाटा” जो लगभग हर शादी ब्याह में महिला संगीत या महिला होली में गाया जाता है। इस गीत में जीजा-साली के बीच की प्यार भरी नौंक-झौंक का वर्णन है इस गीत में एक जीजा अपनी साली को लेकर द्वाराहाट (उत्तराखंड में रानीखेत के पास एक जगह)  मेले में जाना चाहता है लेकिन साली वहां ना जाने के लिये कई तरह के बहाने बना रही हैं।
यह गाना भी कई संस्करणों में मिलता है। अलग अलग संस्करणों में बोल थोड़ा बदल गये हैं। यहां पर आपके लिये दो संस्करण प्रस्तुत हैं। पहला वाला वी सी डी से लिया गया है और दूसरा वाला किसी एक कार्यक्रम में रिकॉर्ड किया गया है।
भावार्थ (दोनों का मिला जुला) :  अरे जीजा जी मैं द्वाराहाट मेले में कैसे जाऊँ, कैसे जाऊँ मैं द्वाराहाट मेले में? क्यों क्यों ??…चल ना साली द्वाराहाट मेले में चलते हैं, चल ना। अरे मेरे पास वहां जाने के लिये अच्छे कपड़े भी नहीं हैं मैं वहां कैसे जाऊँ? अरे वहां दर्जी है ना वहीं बना लेंगे तेरे कपड़े, चल ना साली द्वाराहाट के मेले में चल ना। अरे मेरे वहां जाने के लिये नाख में नथ भी नहीं हैं मैं वहां कैसे जाऊँ? अरे वहां सुनार है ना …वहीं बना लेंगे तेरी नथ , चल ना साली द्वाराहाट के मेले में चल ना। अरे मेरे वहां जाने के लिये सर में पिछौड़ा भी नहीं हैं मैं वहां कैसे जाऊँ? अरे वहां बनिये की दुकान है ना …वहीं खरीद लेंगे तेरा पिछौड़ा , चल ना साली द्वाराहाट के मेले में चल ना। अरे मेरे वहां जाने के लिये पांव में चप्पल भी नहीं हैं मैं वहां कैसे जाऊँ? अरे वहां दुकान है ना …वहीं खरीद लेंगे तेरी चप्पल,चल ना साली द्वाराहाट के मेले में चल ना।

गीत 


महिला : ओ भिना कस के जानू द्वारिहाटा, ओ भिना कस के जानू द्वारिहाटा
पुरुष : ओ साई ..हिट हिट कौतिक जानू द्वारिहाटा …., हिट साई कौतिक जानू द्वारिहाटा
महिला : ओ भिना कस के जानू द्वारिहाटा, ओ भिना कस के जानू द्वारिहाटा
पुरुष : ओ ..हिट साई कौतिक जानू द्वारिहाटा …., हिट साई कौतिक जानू द्वारिहाटा
महिला : आंग में आंगड़ी नि छ कस के जानु द्वारिहाटा, आंग में आंगड़ी नि छ कस के जानु द्वारिहाटा
पुरुष : वैं दर्जी वैं सिणून द्वारिहाटा, वैं दर्जी वैं सिणून द्वारिहाटा
ओ साई …हिट हिट कौतिक जानू द्वारिहाटा ….,ओ साई ..हिट हिट कौतिक जानू द्वारिहाटा
महिला : ओ भिना कस के जानू द्वारिहाटा, ओ भिना कस के जानू द्वारिहाटा
पुरुष : ओ साई ..हिट हिट कौतिक जानू द्वारिहाटा…., ओ साई ..हिट हिट कौतिक जानू द्वारिहाटा
महिला : नाख मे नथूली नि छ कस के जानु द्वारिहाटा, नाख मे नथूली नि छ कस के जानु द्वारिहाटा
पुरूष :  वै सुनार  वै गणून  द्वारिहाटा.., वै सुनार  वै गणून  द्वारिहाटा
ओ साई …हिट हिट कौतिक जानू द्वारिहाटा ….,ओ साई ..हिट हिट कौतिक जानू द्वारिहाटा
महिला : ओ भिना कस के जानू द्वारिहाटा, ओ भिना कस के जानू द्वारिहाटा
पुरुष : ओ साई ..हिट हिट कौतिक जानू द्वारिहाटा…., ओ साई ..हिट हिट कौतिक जानू द्वारिहाटा
महिला : ख्वार मा पिछौड़ी नि छ कस के जानु द्वारिहाटा, ख्वार मा पिछौड़ी नि छ कस के जानु द्वारिहाटा
पुरूष :  वै बणिया  वै बणून  द्वारिहाटा.., वै सुनार  वै बणून  द्वारिहाटा…
ओ साई …हिट हिट कौतिक जानू द्वारिहाटा ….,ओ साई ..हिट हिट कौतिक जानू द्वारिहाटा
महिला : ओ भिना कस के जानू द्वारिहाटा, ओ भिना कस के जानू द्वारिहाटा
पुरुष : ओ साई ..हिट हिट कौतिक जानू द्वारिहाटा…., ओ साई ..हिट हिट कौतिक जानू द्वारिहाटा
महिला : गौं पतानी भलि रैछ दुर्गापुरी द्वारिहाटा,गौं पतानी भलि रैछ दुर्गापुरी द्वारिहाटा
पुरुष : हिट कौतिक दुर्गापुरी द्वारिहाटा , हिट कौतिक दुर्गापुरी द्वारिहाटा …
ओ साई …हिट हिट कौतिक जानू द्वारिहाटा ….,ओ साई ..हिट हिट कौतिक जानू द्वारिहाटा
महिला : ओ भिना कस के जानू द्वारिहाटा, ओ भिना कस के जानू द्वारिहाटा
पुरुष : ओ साई ..हिट हिट कौतिक जानू द्वारिहाटा…., ओ साई ..हिट हिट कौतिक जानू द्वारिहाटा
यह अंतरा कुछ संस्करणों में मिलता है, कुछ में नहीं। यहाँ पर प्रस्तुत दूसरे संस्करण में यह है।
महिला : मेर खुटा चपल नि छ कस के जानू द्वाराहाटा.., खुट मे चपल नि छ कस के जानू द्वाराहाटा..
पुरूष :  वै दूकान  वै मोल्यूण द्वारिहाटा..,वै दूकान  वै मोल्यूण द्वारिहाटा..
ओ साई …हिट हिट कौतिक जानू द्वारिहाटा ….,ओ साई ..हिट हिट कौतिक जानू द्वारिहाटा
महिला : ओ भिना कस के जानू द्वारिहाटा, ओ भिना कस के जानू द्वारिहाटा
पुरुष : ओ साई ..हिट हिट कौतिक जानू द्वारिहाटा…., ओ साई ..हिट हिट कौतिक जानू द्वारिहाटा

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हे मेरी आंख्यूं का रतन बाला स्ये जादी, बाला स्ये जादी

लायुं छो भाग छांटी की देयुं छो वेकु अन्जोल्युन न

जय बद्री केदारनाथ गंगोत्री जय जय जमुनोत्री जय जय